लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका दंगे: विदेश मंत्री पंडोर ने जयशंकर को जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दक्षिण अफ्रीका में व्यापक हिंसा और दंगों की खबरों के बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की अपनी समकक्ष नलेदी पंडोर से बात की, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था को लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठकों में शामिल होने के लिए तजाकिस्तान के दौरे पर गए जयशंकर ने ट्वीट किया, "दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री नलेदी पंडोर के साथ आज हुई बातचीत की सराहना करता हूं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था को लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सामान्य स्थिति और शांति की जल्द बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में जारी अशांति के संदर्भ में जयशंकर ने अपनी दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष के साथ सौहार्दपूर्ण और खुले माहौल में बातचीत की।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा, विदेश मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त जोएल सिबुसिसो नदेबेले से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी पक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था को लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही कहा कि दक्षिण अफ्रीका की सरकार को उम्मीद है कि स्थिति में जल्द सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना मामले में जेल भेजे जाने के बाद गत बुधवार से देश के कई हिस्सों में हिंसा शुरू हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल