लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका एस्ट्राजेनेका टीके के उपयोग को रोके जाने के बाद नये विकल्प पर कर रहा विचार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:27 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, नौ फरवरी (एपी) दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान में एस्ट्राजेनेका टीके के उपयोग को रोके जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को एक अन्य टीका लगाने पर विचार कर रहा है, जो अभी परीक्षण के चरण में है।

गौरतलब है कि एस्ट्राजेनेका के टीकों को लगाने के बाद शुरूआती आंकड़ों से यह संकेत मिला था कि यह टीका देश में सामने आए वायरस के नये स्वरूप के खिलाफ बहुत कम कारगर है।

टीकाकरण के लिए सोमवार को जिन विकल्पों पर विचार किया गया, उनमें एस्ट्रोजेनेका के टीके को अन्य टीके के साथ मिला कर देना या जॉनसन ऐंड जॉनसन का टीका एक लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगाना शामिल है, हालांकि उसे कहीं भी इस्तेमाल के लिए अभी अनुमति नहीं मिली है।

जॉनसन ऐंड जॉनसन के टीके के परीक्षण के शुरूआती परिणामों में यह पता चला है कि यह दक्षिण अफ्रीका में मध्यम से गंभीर श्रेणी के कोविड-19 की रोकथाम करने में 57 प्रतिशत कारगर है।

दक्षिण अफ्रीका मेडिकल रिसर्च काउंसिल की निदेशक डॉ ग्लेंडा ग्रे ने कहा, ‘‘हम इंतजार नहीं कर सकते। हमारे पास बेहतर परिणामों को प्रदर्शित कर रहे स्थानीय आंकड़े हैं।’’ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि क्लीनिकल परीक्षणों से यह प्रदर्शित हुआ है कि जॉनसन ऐंड जॉनसन का टीका सुरक्षित है।

ऐसा लगता है कि दक्षिण अफ्रीका उनकी अपील पर ध्यान देने वाला है। उन्होंने कहा कि देश इस टीके का इस्तेमाल शुरू करने के लिए तत्काल योजना बना रहा है।

दक्षिण अफ्रीका की टीकाकरण रणनीति की वैश्विक स्तर पर निगरानी की जा रही है क्योंकि यहां पता चले वायरस का स्वरूप 30 से अधिक देशों में फैल गया है। अधिकारियों के मुताबिक वायरस का यह स्वरूप कहीं अधिक घातक है।

दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञ वायरस के इस स्वरूप बी. 1. 351 पर क्लीनिकल परीक्षण कर रहे हैं। यहां यह तेजी से फैला है और संक्रमण के 90 प्रतिशत से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट