लाइव न्यूज़ :

मुंबई में दिवाली के दिन पटाखों से ध्वनिप्रदूषण गत 15 साल में सबसे कम रहा : एनजीओ

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:23 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर दिवाली उत्सव के पहले दिन शनिवार को पटाखे जलाने की निर्धारित अवधि के दौरान मुंबई में पटाखों से होने वाला ध्वनि प्रदूषण गत 15 साल में सबसे निचले स्तर पर रहा। यह दावा एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने किया है।

आवाज फाउंडेशन संस्थापक सुमैरा अब्दुलाली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से रविवार को कहा कि शोर के कम स्तर का श्रेय राज्य सरकार द्वारा पटाखा जलाने के लिए जारी सख्त दिशानिर्देशों और नागरिकों के बीच बढ़ती जागरूकता को जाता है।

अब्दुलाली ने कहा, ‘‘ इस वर्ष दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण का स्तर पिछले 15 सालों में सबसे कम दर्ज किया गया।’’

एनजीओ ने बयान में कहा कि ध्वनि प्रदूषण का स्तर शनिवार रात आठ बजे से रात 10 बजे और उसके बाद रविवार सुबह तक दर्ज किया गया।

आवाज फाउंडेशन ने कहा, ‘‘पटाखा जलाने के लिए तय अधिकतम समय रात 10 बजे तक शहर में ध्वनि नियंत्रित क्षेत्र (साइलेंस जोन) घोषित शिवाजी पार्क मैदान में पटाखों से 105.5 डेसीबल शोर दर्ज किया गया। वर्ष 2010 में बंबई उच्च न्यायालय द्वारा शिवाजी पार्क को ध्वनि नियंत्रित क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद पहली बार यहां पर दिवाली को पटाखे छोड़े गए।’’

एनजीओ ने कहा, ‘‘मुंबई में पटाखों से अधिकतम आवाज वर्ष 2019 में 112.3 डेसीबल, वर्ष 2018 में 114.1 डेसीबल और वर्ष 2017 में 117.8 डेसीबल दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव