लाइव न्यूज़ :

सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर: डॉक्टर

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:05 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति शुक्रवार को और गंभीर हो गई। यहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कर रहे एक डॉक्टर ने एक बयान में यह जानकारी दी।

डॉक्टर के अनुसार, “85 वर्षीय कलाकार की स्थिति ठीक नहीं है। वास्तव में उनकी हालत और खराब हो गई है। अस्पताल में रहने के दौरान उनकी न्यूरोलॉजिकल हालत सबसे ज्यादा खराब हुई है। पिछले 48 घंटे में उनकी तबियत और खराब हो गई। हमने सीटी स्कैन किया ताकि पता चल सके कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है। हमने एक ईईजी किया था, लेकिन उनके मस्तिष्क के भीतर बहुत कम गतिविधि हो रही है।”

उन्होंने कहा कि उनके दिल की स्थिति भी अच्छी नहीं हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी हृदय गति अधिक हो गई थी लेकिन नियंत्रित हो गई। उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ गई है और उनके गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वह अब वैकल्पिक डायलिसिस पर है।”

डॉक्टर ने बुलेटिन में कहा कि अच्छी बात यह है कि उनके किसी भी अंग में रक्तस्राव नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि आने वाले 24 घंटे में उनकी स्थिति ठीक नहीं होगी। पहली बार हम स्थिति के प्रतिकूल परिणाम का अनुमान जता रहे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि चटर्जी को पूरी तरह ठीक करने के लिए हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयास पर्याप्त नहीं है।”

यह सूचित करते हुए कि न्यूरो बोर्ड अगले 24 घंटे में चटर्जी की बारीकी से निगरानी करेगा, डॉक्टर ने कहा, ‘‘अभी तक स्थिति गंभीर है लेकिन भगवान की कृपा से हो सकता है कि वह इस स्थिति से बाहर आ जाएंगे।”

चटर्जी का प्लाज्मा काउंट बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को पहली प्लाज्माफेरेसिस की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल