लाइव न्यूज़ :

सौमित्र चटर्जी की कमी खल रही है: अभिनेता के जन्मदिन पर ममता ने कहा

By भाषा | Updated: January 19, 2021 12:20 IST

Open in App

कोलकाता, 19 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी को उनके 86वें जन्मदिन पर याद किया और कहा कि उनकी कमी खल रही है।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘सौमित्र (दा) चट्टोपाध्याय को उनके जन्मदिन पर याद कर रही हूं। वह महान कलाकार थे। उन्होंने जो भी काम किया, उसपर वह अपनी छाप छोड़ गए। हमें उनकी कमी खल रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अभिनेता के परिवार की गर्मजोशी से अभिभूत हैं। ममता ने चटर्जी की पेंटिंग, फिल्म के पोस्टर और परिधान वाली एक गैलरी की शुरुआत की।

बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया। वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे।

सौमित्र चटर्जी ने प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे की 14 फिल्मों में अभिनय किया था और उनमें से कई फिल्मों को यादगार माना जाता है। सौमित्र ने मृणाल सेन की ‘आकाश कुसुम’, तपन सिन्हा की ‘क्षुधिता पसन, ‘झिंदेर बंदी’ जैसी कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos