लाइव न्यूज़ :

मोदी की हत्या के साजिशकर्ता स्टेन स्वामी को सोरेन की ‘क्लीन चिट’, मुझे राजद्रोही बताया : दीपक प्रकाश

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:17 IST

Open in App

रांची, दो नवंबर झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी और कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने वाले स्टेन स्वामी को तो ‘क्लीन चिट’ दे दी लेकिन उन्हें राष्ट्रद्रोही बता दिया।

दीपक प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में रविवार को आरोप लगाया कि दुमका में एक संवाददाता सम्मेलन में उनके द्वारा अगले दो-तीन महीनों में हेमंत सोरेन सरकार के गिरने की बात कहने पर शनिवार को दर्ज कराया गया देशद्रोह का मुकदमा लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश है।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘... मुख्यमंत्री को देश की संवैधानिक संस्थाओं, न्यायालय पर भरोसा नहीं है इसलिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने वाले लोगों के साथ साठगांठ रखने और साजिश करने वाले स्टेन स्वामी को 20 मिनट में क्लीन चिट दे देते हैं।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने स्टेन स्वामी के खिलाफ 5000 पन्नों का आरोप पत्र तैयार किया जिसमें हत्या की साजिश, माओवाद गठजोड़ का प्रमाणिक विवरण था पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह नहीं दिखा और उन्होंने स्टेन स्वामी को हिरासत में लिये जाने के 20 मिनट के अंदर बयान जारी कर उन्हें ‘क्लीन चिट’ दे दी, जबकि प्रदेश सरकार से जनता से जुड़े सवाल पूछने पर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला लगा दिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह