लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस से निपटने को लेकर सोरेन ने सर्वदलीय बैठक बुलायी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:15 IST

Open in App

रांची, 16 अप्रैल झारखंड में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार शाम आनलाइन माध्यम से सर्वदलीय बैठक बुलायी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज एक विज्ञप्ति जारी करके बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कल शाम 6.30 बजे से आनलाइन माध्यम से कोरोना वायरस के मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है।

सूचना में बताया गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों से विचार विमर्श होगा। इसमें कहा गया है कि राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श और उनके सुझाव के आधार पर सरकार कोरोना वायरस की त्रासदी से निपटने के लिए उठाये जाने वाले उपायों पर अंतिम निर्णय लेगी।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सभी राजनीतिक दलों को बैठक की सूचना दी जा रही है और बैठक का लिंक कल दोपहर तक सभी संबद्ध लोगों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से विचार विमर्श करने और उनका सुझाव लेने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा दिए जाने वाले सुझावों के आधार पर सरकार आगे कोई निर्णय लेगी।

इस बीच सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इसे नियंत्रित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस सिलसिले में मुख्यमंत्री कोविड-19 की जांच में तेजी लाने और अस्पतालों में संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए पहले ही कई निर्देश दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि संक्रमित मरीजों की जान बचाना पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से बिगड़े हालात को नियंत्रित करने के लिए जल्दी ही कई और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए