लाइव न्यूज़ :

सोपोर में मुठभेड़, अल बद्र चीफ कमांडर गनई ख्वाजा ढेर, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 9, 2021 20:38 IST

सूत्रों का कहना है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं, लिहाजा सुरक्षाबलों की खोजबीन जारी है। कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने बताया कि एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अल-बदर चीफ गनी ख्वाजा को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस और सुरक्षाबलों को मंगलवार शाम को पुख्ता जानकारी मिली कि तुज्जर शरीफ में आतंकवादी छिपे हैं। आतंकवादियों ने अपने आप को घिरता हुआ देख फायरिंग शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

जम्मूः सोपोर स्थित तुज्जर शरीफ में सुरक्ष्‍षाबलोंने अल बद्र आतंकी गुट के कमांडर चीफ गनई ख्‍वाजा को ढेर कर दिया है।

देर शाम को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। पुलिस और सुरक्षाबलों को मंगलवार शाम को पुख्ता जानकारी मिली कि तुज्जर शरीफ में आतंकवादी छिपे हैं। उन्होंने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। आतंकवादियों ने अपने आप को घिरता हुआ देख फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से फायरिंग जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी ट्वीट करते हुए मुठभेड़ के संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा है कि पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है और अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। इसी बीच ऐसी भी सूचना मिल रही है कि दोनों ओर से जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है।

फिलहाल अधिकारिक रूप से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शुरुआती सूचना में ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकवादियों की घेराबंदी की है। आतंकवादियों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल