लाइव न्यूज़ :

Sopore encounter: आतंकवादी मारा गया, 2-3आतंकी के फंसे होने की आशंका?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 9, 2024 21:13 IST

Sopore encounter: आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद रामपोरा इलाके में एक अभियान शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की।सूत्रों के अनुसार दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है। अभियान समाप्त होने के बाद मारे गए आतंकवादी की पहचान की जाएगी।

Sopore encounter: उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्‍बे के रामपोरा इलाके में शनिवार देर शाम को एक तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मिलने वाले समाचारों के अनुसार पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने रामपोरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की।

सूत्रों के अनुसार दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है। गौरतलब है कि कल सागीपोरा सोपोर में गोलीबारी में दो विदेशी आतंकवादी मारे गए थे। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक की शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया है।

अधिकारी ने कहा कि अभियान समाप्त होने के बाद मारे गए आतंकवादी की पहचान की जाएगी। हालांकि अंदेशा यह जताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी विदेशी नागरिक था। इससे पहले क्षेत्र में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद रामपोरा इलाके में एक अभियान शुरू किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं