लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अस्पतालों से ठीक होकर घर जाने वाले कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक संबंधी एसओपी जारी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली सरकार ने अस्पतालों से छुट्टी पाकर घर जाने वाले कोविड रोगियों को गृह-ऑक्सीजन सांद्रक जारी करने के लिए शनिवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।

इससे पहले, आज दिन में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने घर पर पृथक-वास में रह रहे रोगियों के लिए एक ऑक्सीजन सांद्रक बैंक शुरू करने की घोषणा की।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई विस्तृत एसओपी में कहा गया कि अस्पतालों से छुट्टी पाकर घर गए ऐसे कोविड रोगियों के लिए सक्षम प्राधिकार ने गृह-ऑक्सीजन सांद्रक प्रावधान के जरिए घरों में ही ऑक्सीजन सांद्रक के इस्तेमाल की मंजूरी प्रदान कर दी है, जिन्हें उपचार कर रहे चिकित्सिक ने इसका परामर्श दिया हो।

एसओपी में कहा गया है, ‘‘मध्यम से गंभीर लक्षण वाले ऐसे सभी रोगियों, जो ठीक हो चुके हैं या जिन्हें कोविड देखरेख प्रतिष्ठानों (सरकारी/निजी) से छुट्टी मिल गई है और जिन्हें डॉक्टर ने घर में ऑक्सीजन सहायता/अल्पकालिक ऑक्सीजन पद्धति का परामर्श दिया हो, को घर में ही ऑक्सीजन सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।’’

इसमें कहा गया है कि अस्पतालों को मरीजों को छुट्टी देते समय संबंधित आवश्यकता के बारे में पर्चे में स्पष्ट रूप से लिखना होगा।

एसओपी में कहा गया है कि आवास का सबूत दिए जाने और उचित निरीक्षण के बाद संबंधित व्यक्ति को ऑक्सीजन सांद्रक जारी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे