लाइव न्यूज़ :

कोचीन हवाईअड्डे के आसपास ड्रोनों पर निगरानी के लिए एसओपी तैयार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:16 IST

Open in App

कोच्चि, 13 जुलाई कोचीन अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (सीआईएएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने नागर विमानन मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार हवाईअड्डे के आसपास उड़ान भरने वाले ड्रोनों पर निगरानी के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है।

सीआईएएल ने कहा कि कुछ लोग, एजेंसियां और वीडियो प्रोडक्शन संस्थान अधिकारियों से पूर्व अनुमति लिये बिना जिले में ड्रोनों का परिचालन कर रहे हैं और विमान पायलटों ने ऐसे कई मामलों की जानकारी दी है जो कोचीन हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान उन्हें नजर आए।

एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कोचीन अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन ने हवाईअड्डे के आसपास उड़ान भरने वाले ड्रोनों की निगरानी के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया तैयार की है। अगर किसी को इस तरह की घटनाओं की जानकारी मिलती है तो उनसे अनुरोध किया जाता है कि विमानपत्तन अधिकारियों से संपर्क करें।’’

जम्मू में भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर हाल में ड्रोन हमले के बाद नियामक प्राधिकारों ने नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी मानवरहित वायुयान प्रणाली नियम 2021 के तहत मौजूदा दिशानिर्देशों को लागू किया है जिनमें किसी हवाईअड्डे के आसपास ड्रोनों की उड़ान प्रतिबंधित है।

इसमें कहा गया, ‘‘नियमों के अनुसार हवाईअड्डे की चाहरदीवारी से तीन किलोमीटर के क्षेत्र में किसी तरह के ड्रोन को उड़ाना प्रतिबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू