लाइव न्यूज़ :

सिनेमाघरों में पांच नवंबर को रिलीज होगी ‘सूर्यवंशी’

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:30 IST

Open in App

मुंबई, 15 अक्टूबर अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दुनिया भर में पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राज्य के सिनेमा घरों को 22 अक्टूबर से खोले जाने की घोषणा के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर बताया था कि ‘सूर्यवंशी’ दिवाली के दौरान रिलीज होगी। हालांकि, इसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई।

कुमार ने सोशल मीडिया पर छोटा सा एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं। ‘सूर्यवंशी’ में ये दोनों अभिनेता मेहमान भूमिका में नजर आएंगे।

एक सिनेमा हॉल के भीतर फिल्माए गए वीडियो में तीनों अभिनेता दर्शकों से दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं। कुमार ने कहा, ‘‘क्या आपको यह जगह याद है, जहां आपने कितनी ही भावनाओं को पर्दे पर उमड़ते देखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्मों की तरह हमारे जीवन में भी ‘मध्यांतर’ आ जाएगा। लेकिन हम लोग वापस आ गए हैं।’’

यह फिल्म 24 मार्च, 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी रिलीज की तारीख कई बार बढ़ाई गई। महामारी के कारण देशभर में सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा था।

शेट्टी की पुलिस अधिकारी पर आधारित यह चौथी फिल्म है। इससे पहले इसी विषय पर वह अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’ बना चुके हैं।

‘सूर्यवंशी’ में कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। आगामी फिल्म के प्रस्तोता रिलायंस एंटरटेनमेंट हैं और रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने धर्मा प्रोडक्शंस एवं केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद