लाइव न्यूज़ :

‘सूर्यवंशी’ ने पहले दिन ही 26.29 करोड़ रुपये की कमाई की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:54 IST

Open in App

मुंबई, छह नवंबर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म "सूर्यवंशी" ने रिलीज के पहले ही दिन 26.29 करोड़ रुपये की कमाई के साथ देश भर के सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण कई बार रिलीज टलने के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को देश के अलग-अलग हिस्सों में सिनेमाघरों के बाहर कतार लगाए दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली।

फिल्म के निर्माण में मदद देने वाले रिलायंस एंटरटेनमेंट ने कहा कि देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या सीमित किए जाने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर रही है।

बैनर की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया, "रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी ने पहले ही दिन देश के बड़े हिस्से में 50 प्रतिशत की सीमा के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। राष्ट्रीय स्तर पर 26.29 करोड़ रुपये की कमाई की।"

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों ने जुलाई-अगस्त से सिनेमाघरों का संचालन फिर से शुरू कर दिया था।

हालांकि, हिंदी फिल्म उद्योग के लिए एक प्रमुख बाजार महाराष्ट्र में थियेटर अक्टूबर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण