लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में जल्द ही संशोधित नागरिकता कानून लागू किया जाएगा: विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: December 13, 2020 00:13 IST

Open in App

कोलकाता, 12 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू किया जाएगा।

भाजपा के बंगाल प्रभारी विजयवर्गीय उत्तरी 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे, जहां ज्यादातर मतुआ समुदाय के लोग रहते हैं।

हालांकि, उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर कुछ नहीं कहा।

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार यदि सीएए का विरोध करती है, तब भी हम इसे लागू करेंगे। राज्य यदि इसका समर्थन करेगा, तो अच्छा रहेगा।”

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हाल ही में राज्य का दौरा किया था और कहा था कि इस कानून को लागू करने के नियम बनाए जा रहे हैं।

एनआरसी लागू करने के बारे में एक सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा, “हम यहां सीएए लागू करने की बात कर रहे हैं।”

बनगांव से भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने बाद में संवाददाताओं से कहा, “हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ठाकुरनगर दौरे का इंतजार करेंगे, जब वह सीएए लागू करने की घोषणा करेंगे।”

ठाकुर मतुआ समुदाय से हैं। राज्य में इस समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। यह यह हिंदू शरणार्थियों की निचली जाति है जो देश के विभाजन के दौरान और बाद के दशकों में पड़ोसी देश बांग्लादेश से आए हैं। मतुआ समुदाय में स्थायी नागरिकता काफी समय से एक लंबी मांग है।

पार्टी सूत्रों ने बताया विजयवर्गी और ठाकुर ने शाह की ठाकुरनगर की प्रस्तावित यात्रा के बारे में चर्चा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू