त्रिपुरा के सोनमुरा में गोमती नदी पर जल्द ही स्थायी जेटी बनाई जाएगी : मांडविया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:21 IST2021-02-06T19:21:16+5:302021-02-06T19:21:16+5:30

Soon permanent jetty to be built on Gomti river in Sonamura, Tripura: Mandavia | त्रिपुरा के सोनमुरा में गोमती नदी पर जल्द ही स्थायी जेटी बनाई जाएगी : मांडविया

त्रिपुरा के सोनमुरा में गोमती नदी पर जल्द ही स्थायी जेटी बनाई जाएगी : मांडविया

अगरतला, छह फरवरी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि सोनमुरा-दाउदखंडी जलमार्ग में नौकाओं और छोटे जहाजों के सुगम आवागमन के लिए त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा में गोमती नदी पर जल्द ही एक स्थायी जेटी और अन्य बुनियादी ढांचा बनाया जाएगा।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मांडविया शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर त्रिपुरा पहुंचे, जिन्होंने कहा कि सोनमुरा-दाउदखंडी जलमार्ग पर बुनियादी ढांचे के विकास से रोजगार पैदा होगा और बांग्लादेश तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के बीच निर्यात और आयात व्यापार बढ़ेगा।

मांडविया ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, "मैं सोनमुरा का निरीक्षण करूंगा, जहां पिछले साल एक अस्थायी जेटी का निर्माण किया गया था और गोदाम जैसी उपलब्ध अन्य सुविधाओं को भी देखूंगा। वहां एक स्थायी जेटी का निर्माण किया जाएगा और दो-तीन महीनों के भीतर उसकी नींव रखी जाएगी।"

गोमती नदी के माध्यम से सोनमुरा-दाउदखंडी जलमार्ग (90 किमी) को 21 मई, 2020 को भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग के रूप में मंजूरी दी गई थी।

भारत में सोनमुरा और बांग्लादेश में दाउदखंडी को जोड़ने वाला 90 किलोमीटर लंबा यह जलमार्ग पिछले साल पांच सितंबर को चालू हो गया था। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोनमुरा बंदरगाह पर पहले जहाज की अगवानी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Soon permanent jetty to be built on Gomti river in Sonamura, Tripura: Mandavia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे