लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में जल्द ही पांच करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका होगा कोविड-19 रोधी टीका: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:13 IST

Open in App

चेन्नई, 25 सितंबर तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मा. सुब्रमण्यन ने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही राज्य में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा है कि 20 हजार शिविरों के जरिये 15 लाख लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिक लोगों को टीका लगाया जाए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को लिखे गए एक पत्र और स्वास्थ्य सचिव (जे राधाकृष्णन) के प्रयासों के बाद हमें 29 लाख टीके प्राप्त हुए और हमने 15 लाख लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में लोगों को टीका लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।’’

सुब्रमण्यन ने कहा कि अब तक 4.41 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है और इसमें से 24.7 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें निजी अस्पतालों में टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह संख्या पांच करोड़ के पार पहुंच जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा