लाइव न्यूज़ :

सोनी इंडिया सॉफ्टवेयर भारतीय विज्ञान संस्थान की छात्राओं को देगा छात्रवृत्ति

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 अप्रैल भारतीय विज्ञान संस्थान में एमटेक की पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए कंप्यूटिंग साइंस के वृहद क्षेत्र में सोनी इंडिया सॉफ्टवेयर सेंटर (एसआईएससीपीएल) ने पांच फेलोशिप देने का निर्णय लिया है।

बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) ने एक बयान में कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व की प्रतिबद्धता के तौर पर एसआईएससीपीएल ने यह फेलोशिप देने का निर्णय लिया है और इसका लक्ष्य छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने को प्रोत्साहित करना है।

एसआईएससीपीएल के प्रधान निदेशक मासायुकी तोरियुमी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे साझेदारी गहरी होगी और ज्यादा महिलाओं के विज्ञान के क्षेत्र में आने से संगठनों के भीतर लैंगिक असमानता की स्थिति में सुधार होगा।

यह फेलोशिप रोबोटिक्स एवं ऑटोनोमस सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटेशनल एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विषयों में एमटेक कर रही छात्राओं को दी जाएगी।

बयान में कहा गया कि इस फेलोशिप में पूरे पाठ्यक्रम के दौरान मासिक रूप से छात्रवृत्ति और अनुसंधान अनुदान के साथ यात्रा खर्च, लैपटॉप खरीदने समेत अन्य खर्च शामिल है। इस फेलोशिप का लक्ष्य आईआईएससी में ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल