लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने गरीबों को ई-रिक्शा देने की पहल की शुरुआत की

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:20 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को एक नयी पहल की घोषणा की, जिसके तहत वह उन गरीब लोगों को ई-रिक्शा मुहैया कराएंगे, जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी आजीविका का स्रोत खो दिया है।

"दबंग", "जोधा अकबर", और "सिम्बा" जैसी फिल्मों में काम कर चुके सूद इस साल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान देशभर में प्रवासियों की मदद को लेकर सुर्खियों में आए।

सूद (47) ने कहा कि ‘खुद कमाओ घर चलाओ’ नामक उनकी पहल का उद्देश्य लोगों को "आत्मनिर्भर" बनाने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

सूद ने एक बयान में कहा, "मेरा मानना ​​है कि सामान देने की तुलना में नौकरी के अवसर प्रदान करना अधिक महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि यह पहल उन्हें फिर से आत्मनिर्भर और स्वाबलम्बी बनाने में मदद करेगी।"

अभिनेता ने इससे पहले 'प्रवासी रोजगार' ऐप भी लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य उन लोगों से जुड़ना है, जिन्होंने इस महामारी में अपनी नौकरी खो दी। इस ऐप के माध्यम से उनके कौशल को बेहतर बनाने के लिए विशिष्ट कार्यक्रम पेश किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos