लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद 2014 में निर्माता के घर पर गोलीबारी मामले में अदालत में गवाह के तौर पर पेश हुए

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:55 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मंगलवार को निर्माता करीम मोरानी के बंगले पर 2014 में हुई गोलीबारी से संबंधित एक मामले में यहां एक विशेष मकोका अदालत के समक्ष गवाह के रूप में पेश हुए और कहा कि उन्हें गैंगस्टर रवि पुजारी से एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें कहा गया था कि वे फिल्म फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रचार में शामिल न हों।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी रवि पुजारी गिरोह के सदस्यों की तरफ से की गई थी।

अभियोजन पक्ष ने दावा किया है कि हिंदी फिल्म के विदेशी प्रचार अधिकारों को लेकर मोरानी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी। सूद के अलावा, 2014 में आई फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसे बॉलीवुड कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात के अनुसार, अभिनेता ने अभियोजन मामले में पूरा सहयोग किया और मामले की सुनवाई कर रही महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) अदालत के समक्ष मंगलवार को उनके साक्ष्य को दर्ज करने का काम पूरा किया गया।

गवाही के दौरान, सूद ने अदालत को बताया कि 2014 में, उन्हें पुजारी की तरफ से धमकी भरा फोन आया था, जिसमें उनसे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का प्रचार नहीं करने को कहा गया था।

अड़तालीस वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्हें मीडिया में आई खबरों से पता चला कि मुंबई में मोरानी के घर पर गोलीबारी हुई थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुजारी 'हैप्पी न्यू ईयर' के कलाकारों और फिल्म टीम को निशाना बना रहा था, जब से मोरानी ने गैंगस्टर को फिल्म के विदेशी प्रचार अधिकार देने की उसकी मांग को ठुकरा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल