लाइव न्यूज़ :

बेटों ने संपत्ति की लालच में माता-पिता की हत्या की

By भाषा | Updated: December 21, 2020 14:16 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 21 दिसंबर जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने दावा किया है कि संजरपुर गुलाल गांव में पिछले दिनों संपत्ति की लालच में दो बेटों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्‍या कर दी। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर गुलाल गांव में 15 दिसंबर की रात बुजुर्ग दंपति राजेंद्र सिंह और राजवती अपने घर में मृत मिले थे। पुलिस के अनुसार दंपति के बेटे सुमित और विक्रम उर्फ विक्‍की ने अपने माता-पिता की गला दबाकर हत्‍या कर दी और उन पर तकिया, रजाई, गद्दा और अन्‍य प्‍लास्टिक का सामान रखकर आग लगा दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया, ‘‘घटनास्थल को देख कर पुलिस का शक गहरा हो गया था। जांच में यह सामने आया कि दोनों ही बेटों का व्यवहार अपने माता-पिता के प्रति अच्छा नहीं था। इसलिए उनके मां-बाप दोनों बेटों से रिश्ता खत्म करना चाहते थे।’’

शर्मा के मुताबिक दोनों बेटों को डर था कि कहीं उन्हें संपत्ति से बेदखल न कर दिया जाए। इसलिए उन्होंने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या की साजिश रच डाली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव