लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बेटों ने विधवा मां और उसके प्रेमी को पीटा, बाल काटे

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:39 IST

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर महिला के बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान मोतीनाथ और राजनाथ के तौर पर हुई है। पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि महिला का कथित रूप से 35 साल के अविवाहित व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था।यह शख्स उसका दूर का रिश्तेदार है और करीब 10 दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे।

राजस्थान के नागौर जिले में एक विधवा के दो बेटों ने उसकी और उसके प्रेमी की कथित रूप से बुरी तरह से पिटाई की और उनके बाल काट दिए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 45 साल की महिला के बेटों ने उसके प्रेमी को मूत्र पिलाने की कोशिश भी की। सोमवार शाम की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को तलाशना शुरू किया जो उन्हें निम्बी जोधा गांव में मंगलवार को मिले।पुलिस ने बताया कि महिला का कथित रूप से 35 साल के अविवाहित व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। यह शख्स उसका दूर का रिश्तेदार है और करीब 10 दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि महिला के बेटों और उसके अन्य रिश्तेदारों ने उसे ढूंढ लिया और चार दिन पहले निम्बी जोधा गांव में वापस ले आए।उन्होंने उनके बाल काट दिए, उन्हें बुरी तरह से पीटा और व्यक्ति को मूत्र पिलाने की भी कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर महिला के बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान मोतीनाथ और राजनाथ के तौर पर हुई है। पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं