लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल- हिमंता कोविड से निपटने के नाम पर आचार संहिता का कर रहे उल्लंघन : विपक्ष

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:37 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 अप्रैल असम में कांग्रेस नीत महागठबंधन ने रविवार को आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंता विश्व सरमा कोविड-19 प्रबंधन के नाम पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

गठबंधन ने निर्वाचन आयोग (ईसी) से मांग की है कि वह विभिन्न जिलो में जाकर बैठक करने से उन्हें रोके।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को की गई शिकायत में 10 पार्टियों के गठबंधन ने कहा कि असम में आदर्श आचार संहिता अब भी लागू है और यह दो मई को चुनाव नतीजे आने तक लागू रहेगी एवं भाजपा नीत सरकार की हैसियत महज कार्यवाहक सरकार की है।

पार्टियों ने कहा, ‘‘लेकिन मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य व वित्तमंत्री जानबूझकर निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। 23 अप्रैल 2021 से ही सर्वानंद सोनोवाल नगांव, मोरीगांव, माजुली आदि जिलों का दौरा कर रहे हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।’’

शिकायत में कहा गया कि इसी प्रकार सरमा और स्वास्थ्य राज्यमंत्री पीयूष हजारिका भी अलग-अलग जिलों में जाकर सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

पार्टियों ने कहा, ‘‘इसके जरिये वे न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि कोविड नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं।’’

स्ट्रांग रूम में ईवीएम में छेड़छाड़ एवं लूट की कथित खबरों का हवाला देते हुए पार्टियों ने दावा किया कि सोनोवाल और सरमा की लगातार हो रही यात्रा से जनता में शंका पैदा हो रही है।

गठबंधन के सदस्यों ने कहा, ‘‘इसलिए हम मांग करते हैं कि असम के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य मंत्रियों को कहीं की भी आधिकारिक यात्रा करने से रोका जाए।’’

गौरतलब है कि इस गठबंधन में कांग्रेस के आलावा, एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), आंचलिक गण मोर्चा, राजद, आदिवासी नेशनल पार्टी और जिमोचयन (देओरी) पीपुल्स पार्टी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित