लाइव न्यूज़ :

अतिथि गृह को आवास के तौर पर इस्तेमाल कर रहे सोनोवाल, कांग्रेस ने चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

By भाषा | Updated: March 1, 2021 23:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, एक मार्च असम कांग्रेस की विधिक इकाई ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खडे को एक ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया। कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद भी सोनोवाल, सरकारी अतिथि गृह का इस्तेमाल अपने आवास के तौर पर कर रहे हैं।

असम प्रदेश कांग्रेस समिति के विधिक विभाग के अध्यक्ष निरन बोरा ने कहा कि एक सर्वेक्षण के दौरान पार्टी के संज्ञान में आया कि चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद भी मुख्यमंत्री सरकारी अतिथि गृह का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज भवन के निकट स्थित अतिथि गृह को आचार संहिता लागू होने के पहले आधिकारिक तौर पर सोनोवाल का आवास घोषित नहीं किया गया है इसलिए वह इसे अपने आवास के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर सकते।

उन्होंने सीईओ से मामले को देखने और मुख्यमंत्री को यह निर्देश जारी करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया कि वह चुनाव आचार संहिता की रक्षा के लिए राज्य अतिथि गृह को तत्काल प्रभाव से खाली करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी