लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल ने आत्मसमर्पण करने वाले एनडीएफबी के उग्रवादियों को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान की

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:16 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 जनवरी असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को एनडीएफबी के सभी चार गुटों के आत्मसमर्पण करने वाले 1279 उग्रवादियों को यहां एक समारोह में चार-चार लाख रुपये की सावधि जमा के प्रमाणपत्र वितरित किये।

नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के 1615 कैडर को वित्तीय सहायता प्रदान की जानी है जिनमें से 1279 को मंगलवार को प्रमाणपत्र मिल गये और बाकी को जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिल जाएंगे।

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने राज्य के गृह विभाग और असम पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को संबोधित करते हुए उनसे जीवन में नये सिरे से शुरुआत करने का अनुरोध किया।

एनडीएफबी के रंजन दैमरी गुट के सदस्यों और साथ ही एनडीएफबी-प्रोग्रेसिव, एनडीएफबी-धीरेन बोरो गुट और एनडीएफबी-साओराईगव्रा गुट के सदस्यों ने पिछले साल जनवरी में हथियार छोड़ दिये थे और बोडो समझौते पर दस्तखत किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर