लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल, मुरुगन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को सर्वानंद सोनोवाल और एल मुरुगन को अपने कक्ष में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।

सोनोवाल और मुरुगन हाल में हुए उपचुनाव में राज्यसभा के लिए क्रमश: असम और मध्य प्रदेश से निर्वाचित हुए थे।

मुरुगन ने जहां तमिल भाषा में शपथ ग्रहण की, वहीं सोनोवाल ने असमी भाषा में शपथ ली।

सोनोवाल पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मामलों के मंत्री होने के साथ ही आयुष मंत्री भी हैं। वहीं, मुरुगन मत्‍स्‍य पालन, पशुपालन राज्य मंत्री होने के साथ ही सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री हैं।

राज्यसभा के दोनों नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण के समय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राज्यसभा के महासचिव पी पी के रामाचार्युलू तथा उच्च सदन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा