लाइव न्यूज़ :

पांच साल में किए गए विकास कार्यों के बल पर सोनोवाल सरकार की वापसी तय: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 मार्च केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि असम में पिछले पांच साल में किए गए विकास कार्यों और शांति बहाली के चलते सर्वानंद सोनोवाल सरकार की विधानसभा चुनाव में निर्णायक बहुमत के साथ विजय पूर्व निर्धारित है।

केंद्र में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा नीत असम सरकार ने लंबे समय से घुसपैठ, सड़क बाधा, हिंसा और कुप्रशासन से त्रस्त राज्य को सफलतापूर्वक इन समस्याओं से बाहर निकाला।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' अगर आप गलियों में किसी आम आदमी से पूछते हैं तो वे आपको बिना संशय के बताएंगे कि भाजपा सरकार की चुनाव में वापसी का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।''

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर रहे सिंह ने कहा कि पांच साल पहले सोनोवाल सरकार के सत्ता में आने के बाद से केंद्र और राज्य सरकार के बीच उत्तम समन्वय बरकरार है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में कई केंद्रीय योजनाओं और केंद्र द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं में तेजी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!