लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल सरकार को असम समझौते के खंड छह पर रिपोर्ट पर अभी गौर करना बाकी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:56 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 दिसम्बर असम सरकार ने सोमवार को कहा कि उसे केंद्र की उच्च-स्तरीय समिति द्वारा असम समझौते के खंड 6 पर तैयार की गई रिपोर्ट पर गौर करना अभी बाकी है, हालांकि इसे 10 महीने पहले पेश किया गया था।

संसदीय कार्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया के एक सवाल के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार ने रिपोर्ट पर गौर करने के लिए एक कानूनी समिति बनाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि इस साल सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के बीच बैठक के बाद कानूनी समिति बनाने का निर्णय लिया गया।

पटवारी ने सोनोवाल की ओर से कहा, ‘‘कानूनी समिति बनाने की प्रक्रिया चल रही है। यह कोविड-19 संबंधित माहौल के कारण विलंबित हो गयी।’’

समझौते के खंड 6 के अनुसार, असमिया लोगों की संस्कृति, सामाजिक, भाषाई पहचान और विरासत की रक्षा और संरक्षण के लिए उचित संवैधानिक, विधायी और प्रशासनिक सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।

समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से विवाद का मुख्य कारण असमिया लोगों की परिभाषा रही है, जिसका समिति ने समाधान करने की कोशिश की है।

25 फरवरी को, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी के शर्मा की अध्यक्षता में खंड 6 के कार्यान्वयन को लेकर समिति ने रिपोट केंद्रीय गृह मंत्री को इसे सौंपने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपी थी।

एक अलग प्रश्न पर पटवारी ने कहा कि 29,959 विदेशियों को असम समझौते के प्रावधानों के अनुसार वापस भेजा गया है जिस पर 1985 में हस्ताक्षर किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘असम समझौते के अनुसार, 31 जुलाई, 2020 तक 1,34,810 व्यक्तियों की पहचान विदेशियों के रूप में की गई है।’’

मंत्री ने आगे कहा कि असम-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने का 98.35 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और शेष हिस्से पर बाड़ लगाने का कार्य बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की आपत्तियों के कारण बचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग