लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल ने पूर्वोत्तर में कृषि आधारित विकास की संभावना पर विशेषज्ञों से चर्चा की

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कृषि आधारित विकास की संभावना तलाशने, विशेष रूप से पूर्वोत्तर के कृषक समुदाय, के लिए कृषि उद्यमियों और शिक्षाविदों के एक विशेषज्ञ समूह से मुलाकात की है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

विशेषज्ञ समूह ने मौजूदा प्रकार की खेती और उनकी आर्थिक और पारिस्थितिक व्यवहार्यता से मंत्री को अवगत कराया।

अकार्बनिक, जैविक और प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और इस क्षेत्र का स्थायी और आर्थिक दृष्टिकोण से मूल्यांकन किया गया।

आयुष मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि टीम का नेतृत्व असम कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) के कुलपति डॉ विद्युत डेका ने किया।

बयान में कहा गया है कि सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद, आयुष मंत्री ने विशेषज्ञ समूह से जैविक और प्राकृतिक खेती की व्यवहार्यता पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करने का अनुरोध किया, ताकि यह सरकार के उच्चतम स्तर पर भविष्य की नीति संबंधी किसी भी चर्चा के लिए एक रोडमैप और दृष्टिकोण बन सके।

यह रिपोर्ट असम कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तैयार की जाएगी, जिसमें जैविक और प्राकृतिक खेती में शामिल राज्य के सफल कृषि उद्यमियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र की तुलनात्मक परीक्षा पर प्रकाश डाला जाएगा।

इस क्षेत्र में टिकाऊ खेती के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हुए सोनोवाल ने कहा, “हमारे क्षेत्र में खेती के लाभों को प्राप्त करने के लिए आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ तकनीकों का उपयोग स्मार्ट तरीके से किया जाना चाहिए। हमें अपनी जड़ों से सीखना चाहिए और विकास को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमें अपने क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन का सम्मान करना चाहिए और साथ ही साथ हमारे कृषक समुदाय के लिए आर्थिक समृद्धि प्राप्त करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए