लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल ने अरुणाचल प्रदेश में आयुष को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:52 IST

Open in App

ईटानगर, 20 नवंबर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अरुणाचल प्रदेश में आयुष को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को कई पहल की घोषणा की। इसके तहत ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट में एक आयुर्वेद अस्पताल की स्थापना भी की जाएगी।

पासीघाट में पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं लोक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (एनईआईएएफएमआर) में आयोजित एक समारोह में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री ने कहा कि यह पहल पूर्वोत्तर में आयुष क्षेत्र को विकसित करने के लिए केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने एनईआईएएफएमआर परिसर में नए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 53.72 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। सोनोवाल ने कहा, ‘‘एनईआईएएफएमआर परिसर में 30 छात्रों के लिए एक नए आयुर्वेद कॉलेज के साथ 60 बिस्तरों वाला आयुर्वेद अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जिसमें मौजूदा क्षमता के अलावा 86 पदों का सृजन होगा।’’ उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में एक शैक्षणिक खंड, लड़के-लड़कियों के लिए एक-एक छात्रावास, खेल परिसर भी तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।

आयुष क्षेत्र के विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में आयुर्वेद कॉलेजों को मजबूत करने के अलावा, क्षेत्रीय कच्ची औषधि भंडार (आरआरडीआर) और संग्रहालय, परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा (एसएआईएफ), अत्याधुनिक पंचकर्म उपचार और अनुसंधान केंद्र, पैरामेडिकल टीचिंग सेंटर (पीटीसी) भी स्थापित करने की योजना है। एनईआईएएफएमआर आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त राष्ट्रीय संस्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल