सोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2026 05:53 IST2026-03-23T05:51:00+5:302026-03-23T05:53:36+5:30
Sonitpur: अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

सांकेतिक फोटो
Sonitpur:असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात को एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर हो जाने से उनमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी,तभी ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह दुर्घटना हुई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।