लाइव न्यूज़ :

सोनीपत: बजरंग पूनिया के घर मनाया गया जीत का जश्न

By भाषा | Updated: August 8, 2021 00:37 IST

Open in App

सोनीपत, सात अगस्त तोक्यो ओलंपिक में कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जीत की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बजरंग के पिता से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि यह गौरवमयी उपलब्धि है, जिसके लिए पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है।

वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी फोन पर बजरंग के पिता से बात करते हुए बधाई दी और कहा कि उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वर्णिम अक्षरों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपना नाम अंकित किया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बजरंग पूनिया के घर जाकर उनके पिता बलवान सिंह से मुख्यमंत्री और ओमप्रकाश धनखड़ की फोन पर बातचीत करवाई।

इस बीच, बजरंग की जीत के साथ ही उनके सोनीपत स्थित आवास पर उत्सव सा माहौल छा गया। बजरंग के पिता को लोगों ने कंधे पर उठा लिया। खेल प्रेमियों ने परिजनों के साथ मिलकर खुशियां मनाईं और आतिशबाजी की गई। नाचते-गाते हुए परिजनों व साथियों ने एक-दूसरे के साथ इस खुशी को साझा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां