लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ठाकरे को सोनिया का पत्र संवाद प्रक्रिया का हिस्सा : थोराट

By भाषा | Updated: December 19, 2020 16:51 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जो पत्र भेजा है, वह किसी नाराजगी में नहीं, बल्कि संवाद प्रक्रिया के तहत लिखा गया है।

सोनिया ने ठाकरे को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम की याद दिलाई है और दलितों तथा आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ कदम उठाने पर जोर दिया है।

सोनिया ने 14 दिसंबर को लिखे अपने पत्र में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के पेशेवरों के लिए सरकारी ठेकों में आरक्षण देने की बात की ताकि उनमें अन्य चीजों के साथ उद्यमशीलता को बढ़ावा मिल सके।

थोराट ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन में दुखी नहीं है। वह प्रदेश के राजस्व मंत्री भी हैं।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का रुख हमेशा समाज के गरीब और वंचित वर्गों के कल्याण के पक्ष में रहा है और सोनिया गांधी का पत्र इस बात संबंध में संवाद का हिस्सा था कि कल्याणकारी कदम कैसे उठाए जा सकते हैं। इसमें कोई नाराजगी नहीं है।"

इस बीच पत्र के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सोनिया गांधी संप्रग की अध्यक्ष हैं और महाराष्ट्र के गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) की स्थापना में उनका योगदान रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम गठबंधन का एजेंडा है तथा उद्धव ठाकरे उस दिशा में काम कर रहे हैं। संभव है कि महामारी के कारण कुछ मुद्दे पीछे चले गए हों। लेकिन सरकार धीरे-धीरे पटरी पर वापस लौट रही है और न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित कर रही है।’’

एक सवाल का जवाब देते हुए राउत ने इस बात से इनकार किया कि पत्र के पीछे दबाव की कोई राजनीति है। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई दबाव की राजनीति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?