किसानों के आंदोलन और कोरोना संकट के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:44 IST2020-12-07T22:44:46+5:302020-12-07T22:44:46+5:30

Sonia will not celebrate her birthday due to farmers' agitation and Corona crisis | किसानों के आंदोलन और कोरोना संकट के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया

किसानों के आंदोलन और कोरोना संकट के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना वायरस संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

सोनिया का जन्मदिन नौ दिसंबर को है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे सोनिया के जन्मदिन पर किसी जश्न का आयोजन नहीं करें।

कोरोना संकट के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sonia will not celebrate her birthday due to farmers' agitation and Corona crisis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे