लाइव न्यूज़ :

सोनिया ने टीके की दोनों खुराकें लीं, राहुल के संक्रमित होने के चलते टीकाकरण में देरी हुई: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 16, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें ले चुकी हैं, जबकि राहुल गांधी अभी तक खुराक नहीं ले सके क्योंकि वह मई में वायरस से संक्रमित हो गए थे।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को 16 मई को टीका लगवाना था, लेकिन उससे एक दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।

एक वरिष्ठ नेता ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं। राहुल गांधी अपनी अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद टीका लगवाएंगे।''

यह टिप्पणी भाजपा नेताओं द्वारा सवाल किए जाने के बाद आई है कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने टीका लगवा लिया है। साथ ही उन्होंने इन नेताओं से टीकाकरण का विवरण सार्वजनिक करने के लिए कहा था।

सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों को पूरी तरह ठीक होने के तीन महीने बाद टीका लगवाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान