लाइव न्यूज़ :

सोनिया ने विदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मामलों पर तीन समितियों का गठन किया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मामलों से जुड़ी नीतियों एवं मुद्दों पर विचार के लिये तीन समितियों का गठन किया है। इन तीनों समितियों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा गठित ये समितियां विदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मामलों को लेकर नीतियों और मुद्दों पर विचार कर उन्हें सूचित करेंगी।

आर्थिक मामलों की समिति में मनमोहन सिंह के अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह शामिल हैं। जयराम रमेश इस समिति के संयोजक होंगे।

विदेश मामलों की समिति में मनमोहन, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, सांसद शशि थरूर और सप्तगिरी उलका शामिल हैं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद इस समिति में संयोजक बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी समिति में मनमोहन सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली और वैथिलिंगम शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेट पाला इस समिति के संयोजक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 18 दिसंबर की सुबह चेक करें ईंधन के ताजा दाम, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है