लाइव न्यूज़ :

सोनिया, राहुल ने जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति एवं आधुनिक जाम्बिया के संस्थापक डॉ. केनेथ डेविड कौंडा के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि वह भारत के एक सच्चे मित्र थे तथा आने पीढ़ियों को भी वह प्रेरणा देते रहेंगे।

सोनिया ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘कौंडा एक कद्दावर व्यक्तित्व थे जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया। एक राजनेता के तौर पर उन्होंने जाम्बिया को संवारा। उन्हें भारत के सच्चे दोस्त और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के लिए याद किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और कांग्रेस पार्टी के साथ उनके विशेष संबंध को हमेशा संजो कर रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में भारत और कांग्रेस पार्टी जाम्बिया की जनता एवं कौंडा के परिवार एवं मित्रों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर केनेथ डेविड कौंडा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह अफ्रीकी स्वतंत्रता के चैम्पियन थे और वह आने पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उनके परिवार और जाम्बिया के लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।’’

कौंडा का 97 साल की उम्र में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका न्यूमोनिया का इलाज चल रहा था।

कौंडा उस आंदोलन के नेता थे जिसके कारण दक्षिण अफ्रीकी देश जाम्बिया में अंग्रेजों का औपनिवेशिक शासन समाप्त हुआ । वह 1964 में जाम्बिया के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए