लाइव न्यूज़ :

सोनिया, मनमोहन, राहुल और अन्य कांग्रेस नेताओं ने गोगोई के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि देश ने एक बेहतरीन नेता खो दिया है।

सोनिया ने गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई को पत्र लिखकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने कहा, ‘‘तरुण गोगोई कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। अद्भुत विवेक, दृष्टिकोण और योग्यता के चलते उनका सम्मान होता था।’’

सोनिया ने कहा, ‘‘विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए हम हमेशा सलाह के लिए उनका रुख कर सकते थे। मुझे पता है कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी उनका कितना सम्मान करते थे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मेरे लिए उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है। मैं भूल नहीं सकती हूं कि असम के दौरों के समय उन्होंने मेरे प्रति अपनापन और गर्मजोशी दिखाई थी। मैंने अपने असम दौरे के समय यह देखा था कि प्रदेश के सभी समुदायों के लोग उनका कितना सम्मान करते थे तथा उन्होंने सबके लिए कितना काम किया था।’’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गोगोई ने निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि गोगोई असम से उनके प्रिय मित्रों में से एक थे तथा उनके जाने से देश ने एक बेहतरीन नेता खो दिया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डॉली गोगोई को भेजे शोक संदेश में कहा कि वह असम के सबसे लोकप्रिय नेता थे।

सिंह ने कहा, ‘‘आपके पति तरुण गोगोई के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। वह असम से मेरे प्रिय मित्रों में से एक थे।’’

पूर्व प्रधानमंत्री के मुताबिक, गोगोई अपनी कड़ी मेहनत, खुशमिजाज स्वभाव और लोकप्रियता की बदौलत राज्य के सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार हुए और उनके जाने से देश ने एक बेहतरीन नेता खो दिया है।

राहुल गांधी ने गोगोई के पुत्र और सांसद गौरव को भेजे शोक संदेश में कहा कि वह उनके लिए मार्गदर्शक और शिक्षक थे और उनका पूरा जीवन असम के लोगों को एकसाथ लाने में समर्पित रहा।

उन्होंने गौरव गोगोई और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम में सभी लोगों और समुदायों को साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे लिए वह एक महान और विद्वान शिक्षक थे। मैंने उन्हें बहुत गहराई से प्रेम और सम्मान दिया। उनकी कमी मुझे महसूस होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गौरव और उनके परिवार के प्रति स्नेह और संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘तरुण गोगोई जी असम की लोकप्रिय एवं सर्वमान्य आवाज थे। एक कर्मठ कांग्रेसी नेता, जिन्होंने अपना पूरा जीवन असम के लोगों की सेवा और सबके बीच प्रेमभाव स्थापित करने में न्योछावर कर दिया। विनम्र श्रद्धांजलि। गौरव गोगोई एवं उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी गोगोई के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोगोई 84 साल के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये