लाइव न्यूज़ :

संसद सत्र में साझा रणनीति के लिए विपक्षी नेताओं के साथ संपर्क में हैं सोनिया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी संसद के बजट सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्ष के कई ऐसे नेताओं के संपर्क में है जो कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरने की साझा रणनीति तैयार करने के लिए जल्द ही बैठक करेंगे।

सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खबर है कि सोनिया ने संसद सत्र से पहले विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाने के मकसद से विपक्ष के के लोगों से बातचीत करना भी आरंभ कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया ने सोमवार को कुछ विपक्षी नेताओं से बातचीत की और कुछ लोगों से मंगलवार को बात करेंगी। इस कवायद का मकसद कृषि कानूनों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को घेरने के लिए साझा रणनीति बनाना है।

कई विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रही है। उसका कहना है कि इन कानूनों को रद्द करने के अलावा कोई दूसरा समाधान नहीं है।

सत्र का बजट सत्र 29 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से आरंभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर