लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी की मां का इटली में हुआ निधन, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 31, 2022 20:03 IST

सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैंसोनिया गांधी का जन्म इनका जन्म इटली के एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ थासोनिया गांधी के पिता का निधन 1983 में हो चुका है

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है। यह जानकारी कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम नरेश ने ट्वीट कर के दी। जयराम रमेश ने ट्वीटर पर लिखा, "सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल 30 अगस्त को हुआ।" 

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पाओला मायनो के अंतिम संस्कार के समय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के कई नेताओं ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी की मां पाओला मायनो के निधन पर मेरी श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘सोनिया गांधी की मां के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की मां के निधन पर गहरा दुख प्रकट करता हूं। ईश्वर, कांग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’ बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली के एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था।

उनके पिता स्टेफिनो मायनो एक सिपाही थे। जिनका निधन 1983 में हुआ था। उनकी माता पाओलो माइनो का निधन बीते 27 अगस्त को हुआ है। सोनिया गांधी की दो बहने हैं। साल 1968 में सोनिया का विवाह राजीव गांधी से हुआ  जिसके बाद वह भारत में रहने लगीं। राजीव गांधी के साथ विवाह होने के 17 साल बाद उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसJairam Rameshराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह