सोनिया गांधी की मां का इटली में हुआ निधन, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी
By शिवेंद्र राय | Updated: August 31, 2022 20:03 IST2022-08-31T17:38:49+5:302022-08-31T20:03:32+5:30
सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है। यह जानकारी कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम नरेश ने ट्वीट कर के दी। जयराम रमेश ने ट्वीटर पर लिखा, "सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल 30 अगस्त को हुआ।"
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पाओला मायनो के अंतिम संस्कार के समय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के कई नेताओं ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर दुख जताया है।
Smt. Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on Saturday the 27th August, 2022. The funeral took place yesterday.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 31, 2022
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी की मां पाओला मायनो के निधन पर मेरी श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘सोनिया गांधी की मां के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और आत्मा को शांति प्रदान करे।’’
Prime Minister Narendra Modi expresses "condolences to Sonia Gandhi Ji on the passing away of her mother, Mrs. Paola Maino. May her soul rest in peace. In this hour of grief, my thoughts are with the entire family." https://t.co/qEfdoRETwppic.twitter.com/78tAIgyBJb
— ANI (@ANI) August 31, 2022
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की मां के निधन पर गहरा दुख प्रकट करता हूं। ईश्वर, कांग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’ बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली के एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था।
उनके पिता स्टेफिनो मायनो एक सिपाही थे। जिनका निधन 1983 में हुआ था। उनकी माता पाओलो माइनो का निधन बीते 27 अगस्त को हुआ है। सोनिया गांधी की दो बहने हैं। साल 1968 में सोनिया का विवाह राजीव गांधी से हुआ जिसके बाद वह भारत में रहने लगीं। राजीव गांधी के साथ विवाह होने के 17 साल बाद उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की।