लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरने का सोनिया गांधाी का आवहान

By शीलेष शर्मा | Updated: November 3, 2019 05:57 IST

आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों और दूसरे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सोनिया ने पार्टी नेताओं को आवाहन किया कि वे सड़कों पर निकले और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता को रुबरु कराये.

Open in App
ठळक मुद्देजय अमित शाह की फर्म कुसुम फिनसर्व की बार्षिक आय 2014 में 80 लाख थी, 2019 के आते-आते 119.61 करोड़ रुपये हो गई. आम व्यापारी को ऐसे मामले में सजा का प्रावधान है फिर जय अमित शाह उस जुर्माने से बाहर क्यों है.

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस के जनआंदोलन की शुरुआत से पहले आज सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री  मोदी अखबार की सुर्खियों में आने के लिए कार्यक्रमों में व्यस्त है. लेकिन उन्हें इस बात की चिंता नहीं की देश में लाखों बेरोजगार रोजी-रोटी की तलाश में भटक रहे हैं, छोटे उद्योग मर रहे है, किसान आत्महत्या कर रहा है. उन्हें केवल अपने प्रचार की चिंता है.

आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों और दूसरे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सोनिया ने पार्टी नेताओं को आवाहन किया कि वे सड़कों पर निकले और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता को रुबरु कराये.

पार्टी ने यह भी फैसला किया है कि संसद के अंदर और संसद के बाहर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वह तमाम राजनीतिक दलों को लामबंद करेगी, पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बैठक के बाद बताया कि विपक्षी दलों से चर्चा के लिए समय तय किया जाना बाकी है जल्दी ही एक साझा रणनीति के तहत हम एक साझा आंदोलन खड़ा करेगें.

इससे पूर्व कांग्रेस ने अमित शाह पर निशाना लगाते हुए हमला बोला, और कहा कि देश में आर्थिक मंदी के बावजूद सरकार यह नहीं बता रही कि अमित शाह के बेटे जय अमित शाह ने 2017-18 का लेखा-जोखा क्यों दर्ज नहीं कराया. आम व्यापारी को ऐसे मामले में सजा का प्रावधान है फिर जय अमित शाह उस जुर्माने से बाहर क्यों है.

जय अमित शाह की फर्म कुसुम फिनसर्व की बार्षिक आय 2014 में 80 लाख थी, 2019 के आते-आते 119.61 करोड़ रुपये हो गई. पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कुसुम फिनसर्व का पूरा लेखा-जोड़ा सार्वजनिक करते हुए यह साबित करने की कोशिश की कि रातों-रात किस तरह पद का दुरुपयोग कर अमित शाह और उनके बेटे ने बड़ी रकम जुटाई. 

टॅग्स :सोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां