लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया गांधी कल करेंगी बैठक, मांगेंगी रिपोर्ट कार्ड

By शीलेष शर्मा | Updated: September 12, 2019 19:42 IST

शुक्रवार की बैठक में पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पांडेचेरी के मुख्यमंत्री शामिल होगें.

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सीधा संवाद करेगी. सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में इस बात का विश्लेषण होगा कि राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में घोषणा पत्र में किए गए वायदों पर कितना अमल किया है और राज्य सरकारें लोगों के मुद्दों से कितनी सीधी रुबरु हुई हैं.  

शुक्रवार की बैठक में पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पांडेचेरी के मुख्यमंत्री शामिल होगें. चूंकि कमलनाथ आज की बैठक में मौजूद नहीं रह सके इसलिए वे कल राज्य के दूसरे मुद्दों पर भी सोनिया गांधी से चर्चा करेगें.

पार्टी के सभी कार्यक्रमों में चाहे वह आंदोलन हो, आर्थिक मुद्दों पर नेताओं का सम्मेलन, दो अक्टूबर को गांधी को लेकर देशव्यापी पदयात्रा या फिर सदस्यता अभियान. सोनिया, प्रियंका और राहुल तीनों ही इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेगें.

वहीं, आज की बैठक में राहुल गाधी मौजूद नहीं थे क्योंकि वे पार्टी के महासचिव है और ना ही प्रदेश अध्यक्ष जिनके लिए यह बैठक बुलाई गई थी.

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल