सोनिया गांधी आज और कल रायबरेली के दौरे पर, प्रियंका भी होंगी साथ

By भाषा | Updated: January 22, 2020 06:26 IST2020-01-22T06:26:19+5:302020-01-22T06:26:19+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 और 23 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। सूत्रों के मुताबिक सोनिया दो दिनों के दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी एक दिन के दौरे पर रायबरेली जा रही हैं।

Sonia Gandhi to visit Rae Bareli today and tomorrow, Priyanka will also accompany | सोनिया गांधी आज और कल रायबरेली के दौरे पर, प्रियंका भी होंगी साथ

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की फाइल फोटो।

Highlightsकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 और 23 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी एक दिन के दौरे पर रायबरेली जा रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 और 23 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। सूत्रों के मुताबिक सोनिया दो दिनों के दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी एक दिन के दौरे पर रायबरेली जा रही हैं।

सोनिया, मनमोहन सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सुरजेवाला के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा के पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक शोक संदेश में कहा कि सुरजेवाला ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम किया।

मनमोहन सिंह ने एक पत्र के जरिए संवेदना व्यक्त की और उनके निधन को पार्टी के लिए क्षति बताया है। कांग्रेस नेता गुलामनबी आजाद मंगलवार दोपहर बाद सुरजेवाला घर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। आजाद ने सुरजेवाला को याद करते हुए कहा, “उनसे मेरा काफी नजदीकी संबंध था। सुरजेवाला हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष थे और वह केंद्र में महासचिव थे। हमें एक साथ काफी काम करने का मौका मिला।”

इनके अलावा भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और पूर्व विधायक राव धर्मपाल सहित कैथल व आसपास के अनेक लोगों ने सुरजेवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरजेवाला की रस्म पगडी 31 जनवरी को ओल्ड कोर्ट रोड स्थित एस डी महिला कालेज में होगी।

Web Title: Sonia Gandhi to visit Rae Bareli today and tomorrow, Priyanka will also accompany

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे