लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संकट हल करने के लिए सोनिया गांधी का मास्टर प्लान, इन दो नेताओं को भेजा बेंगलुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 20:26 IST

लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के उठकर चले जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि कर्नाटक में जो कुछ चल रहा है वह कांग्रेस का आतंरिक मामला है, कांग्रेस अपना घर ठीक नहीं रख पा रही है और भाजपा और सरकार पर आरोप लगा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देआज संसद के दोनों सदनों में कर्नाटक में चल रहे विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर भारी हंगामा हुआ.हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही में भारी बाधा आई और राज्यसभा को दो बार स्थगित करने के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया.

कर्नाटक में संकट में फंसी कुमारस्वामी सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दखल देकर हालातों को काबू में करने की कोशिश शुरु कर दी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और बी.के. हरिप्रसाद से चर्चा कर दोनों नेताओं को तत्काल बेंगलुरूर रवाना होने के निर्देश दिए. इस बीच अपुष्ट खबरों के अनुसार एस.एन. सुब्बारेड्डी की सोनिया गांधी से मुलाकात करने की भी खबरें है लेकिन इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गयी है. गौरतलब है कि सुब्बारेड्डी उन 11 बागी विधायकों में शामिल है जो इस्तीफा देकर सरकार को गिराने की साजिश में जुटे है. 

इससे पूर्व आज संसद के दोनों सदनों में कर्नाटक में चल रहे विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर भारी हंगामा हुआ. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की लेकिन अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें अनुमति नहीं दी. इस पर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करने लगे. जिस समय नारेबाजी चल रही थी उस समय राहुल गांधी भी सदन में थे और उन्होंने भी अपने उत्तेजित सदस्यों के साथ नारे लगाये  ‘तानाशाही बंद करो, शिकार की राजनीति बंद करो’. इस हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही में भारी बाधा आई और राज्यसभा को दो बार स्थगित करने के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया. जिस समय हंगामा चल रहा था उस समय कांग्रेस के सदस्यों और लोकसभा अध्यक्ष के बीच तू-तू मै-मैं भी हुई. 

कांग्रेस सदस्यों के उठकर चले जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि कर्नाटक में जो कुछ चल रहा है वह कांग्रेस का आतंरिक मामला है, कांग्रेस अपना घर ठीक नहीं रख पा रही है और भाजपा और सरकार पर आरोप लगा रही है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस में उनकी पार्टी की कोई भूमिका नहीं है. सोनिया गांधी के सीधे हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं में उम्मीद जगी है कि वह जल्दी ही इस संकट का हल खोज लेगें. 

टॅग्स :कर्नाटक पॉलिटिकल क्राइसेसकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह