लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं, राहुल को जल्द से जल्द कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए: सिद्धारमैया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के मद्देनजर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जल्द से जल्द पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए।

सिद्धारमैया ने यहां एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने राहुल जी को सुझाव दिया है कि उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि सोनिया जी अध्यक्ष के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। सोनिया जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए मैंने राहुल जी को जल्द से जल्द नेतृत्व संभालने का सुझाव दिया।’’

कर्नाटक में कोयले की कमी के सवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्र पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब राज्य में अक्षय ऊर्जा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है तो कर्नाटक को इतने कोयले की आवश्यकता नहीं है।

सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्र पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कर्नाटक में भी, मेरी जानकारी के अनुसार, कोयले की कोई कमी नहीं है। मेरे अनुसार, अगर सरकार कहती है कि कमी है तो यह एक कृत्रिम कमी है क्योंकि बिजली के उत्पादन के लिए इतने कोयले की आवश्यकता नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जलविद्युत, पवन और सौर ऊर्जा उपलब्ध है। इसलिए, इतनी कोयला आधारित बिजली की आवश्यकता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव