लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने राजीव सातव के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Updated: May 16, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसद राजीव सातव के निधन पर रविवार को शोक जताया और उन्हें पार्टी का उभरता सितारा बताया जो अपने समर्पण तथा निष्ठा के लिए जाने जाते थे।

गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह ‘‘सभी के लिए विश्वस्त सहकर्मी और मित्र’’ रहे पार्टी नेता के निधन से बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए निजी क्षति है।

गांधी ने कहा, ‘‘राजीव सातव केवल 46 वर्ष के थे और इसके बावजूद जमीनी स्तर से उठकर बेहद कम समय में अपने अटूट समर्पण, निष्ठा और कड़ी मेहनत के कारण उन्होंने कई जिम्मेदारियां निभाईं।’’

उन्होंने कहा कि सातव भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, एआईसीसी सचिव और गुजरात में पार्टी के प्रभारी रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा सांसद के तौर पर उन्होंने लोगों के मुद्दे उठाए और संविधान के आदर्शों के लिए लड़े। वह कांग्रेस पार्टी के उभरते सितारे थे।’’ उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस उनके निधन से दुखी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सातव की मां और पत्नी से फोन पर बातचीत की तथा उनके प्रति अपनी संवेदनाएं जताई।

कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘हम उनके परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं कि उन्हें हिम्मत के साथ आने वाले दिनों का सामना करने की ताकत मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया