लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी माधव राव के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 00:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पीएसडब्ल्यू माधव राव को पार्टी का समर्पित और वफादार नेता करार देते हुए कहा कि वह उनके निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में श्रीविल्लिपुत्तूर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राव का कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं के कारण रविवार को निधन हो गया।

राव की बेटी दिव्या राव को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित और वफादार नेता के कोविड-19 की वजह से निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं।

राव के दामाद के. राजीव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राव 63 वर्ष के थे और उनके परिवार में सिर्फ उनकी बेटी हैं। उन्होंने बताया कि राव का मदुरै के एक निजी अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया, जहां उन्हें 20 मार्च को भर्ती कराया गया था।

गांधी ने दिवंगत नेता की बेटी को लिखे पत्र में कहा कि वह कांग्रेस के जमीन से जुड़े और कठिन मेहनत करनेवाले नेता थे और आरक्षित श्रीविल्लिपुत्तूर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे। यहां हाल में ही विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है।

गांधी ने लिखा, ‘‘ चुनाव प्रचार के बीच में ही उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद आपने उनके बदले पूरी मेहनत के साथ प्रचार की जिम्मेदारी संभाल ली और समाज के हर तबके से जिस तरह का समर्थन मिला, उससे हमें उम्मीद थी कि वह न केवल अस्पताल से स्वस्थ होकर जल्द लौटेंगे बल्कि उन्हें दो मई को गिनती में जीत भी हासिल होगी। लेकिन भाग्य ने क्रूर मजाक किया और हम सबको शोक में डाल दिया।’’

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ है।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को चुनाव हुआ था और मतगणना दो मई को होनी है। अगर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो श्रीविल्लिपुत्तूर में बाद में उपचुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह