लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी दिल्ली से जयपुर के लिए हुईं रवाना, राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल करेंगी नामांकन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2024 09:03 IST

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार की सुबह में अपने आवास से राजस्थान के जयपुर के लिए निकली हैं, जहां से वह राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल  करेंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी बुधवार की सुबह में अपने आवास से राजस्थान के जयपुर के लिए निकली हैंजयपुर में सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगीपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए थे, अप्रैल में रिटायर हो रहे हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार की सुबह में अपने आवास से राजस्थान के जयपुर के लिए निकली हैं, जहां से वह राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी तक रायबरेली से लोकसभा के लिए चुनकर संसद जाती थीं लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि वो राज्यसभा के जरिये संसद में प्रवेश करेंगी। सोनिया गांधी के इस कदम से साफ है कि वो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी। 

देश में राज्यसभा सासंदों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। कंग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी 1998 से 2022 के बीच लगभग 22 वर्षों तक पार्टी की कमान संभालने वाली पांच बार लोकसभा सांसद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जब वह जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी तो उनके बेटे राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जो पिछली बार राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए थे, इस साल अप्रैल में राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। 

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं। वहीं सोनिया गांधी गांधी परिवार की पारंपरिक सीट माने वाले जाने वाली उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पांच बार लोकसभा के लिए चुनी गई हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने का कदम इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले उठाया गया है।

कांग्रेस ने अभी तक 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने 56 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था और मतदान 27 फरवरी को होगा।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराज्य सभाराज्यसभा चुनावकांग्रेसजयपुरराजस्थानमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है