लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: सोनिया गांधी का निर्देश, दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेता लड़ें विधानसभा चुनाव

By भाषा | Updated: January 14, 2020 05:21 IST

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने की पेशकश की। सोनिया के साथ बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल और अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में सभी वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में उतरें।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और उनसे कहा कि इस विधानसभा चुनाव में सभी वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में उतरें। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सोनिया ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्र में मेहनत करने के साथ ही कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवारों के क्षेत्रों में भी पूरी ताकत लगाएं।

एक सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने की पेशकश की। सोनिया के साथ बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल और अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह मौजूद थे।

बैठक में शामिल एक नेता ने बताया, ‘‘सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिया कि वो चुनाव लड़ें और पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों की भी पूरी मदद करें।’’ दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान है और 11 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है