लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने पंजाब के कांग्रेसी सांसदों के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पार्टी सांसदों के साथ बैठक कर राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

बैठक में हुई चर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि, ये बैठक ऐसे दिन बुलायी गई, जब लुधियाना की जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पंजाब में हाल में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला के गुरुद्वारा में कथित बेअदबी के प्रयास और उसके बाद दो आरोपियों को पीट-पीटकर मार डालने की घटना के मद्देनजर भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

माना जाता है कि सोनिया गांधी ने सांसदों से वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं के संबंध में उनके विचार मांगे।

यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष के 10, जनपथ स्थित आवास पर हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया